जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

राजधानी के रामगंज इलाके में एक मंदिर के धराशायी होने से देर रातअफरा-तफरी मच गई। संजय बाजार स्थित दो मंजिला मंदिर शुक्रवार रात अचानक  धराशायी हो गया। कर्फ़्यू लगे होने की वजह से मंदिर में कोई मौजूद नही था जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। 

                                                                     


घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थानाधिकारी बीएल मीना पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। वही मलबे को हटाने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सिविल डिफेंस की टीम नव मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। वही मंदिर के मलबे में दबने से एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।