हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट। 

हनुमानगढ़ में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह नरूका व हैड कांस्टेबल सुखविन्दर सिंह को गेंगस्टर आनंदपाल प्रकरण में सराहनीय कार्य करने पर मिला 1-1 लाख का नगद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देकर विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है।बता दे कि जब कुख्यात गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा गहनता से अभियान चलाया जा रहा था,तब सीआई नरुका व सुखविंद्र SOG  टीम में शामिल थे,हलांकि हैडकांस्टेबल सुखविंदर सिंह तब बीकानेर जिला मुख्यालय पर तैनात थे,लेकिन इन्हें SOG में डेपुटेशन किया हुआ था। सुखविंदर पर आनंदपाल व उसके गुर्गों के मूवमेंट का पता लगाकर SOG टीम को सूचना देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ में 24 जून 2017 को आनंदपाल पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया था व मर गया था।तब हैडकांस्टेबल सुखविंदर सिंह व सीआई रविन्द्र सिंह नरुका ने आनंदपाल के गुर्गों को पकड़ने में भी अहम भूमिका निभाई थी। वर्तमान में रविन्द्र नरुका एसपी ऑफिस में व हैडकांस्टेबल सुखविंदर सिंह हनुमानगढ जक्शन में तैनात है। दोनों सहित डीजीपी ने प्रदेश के 87 पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।पुरस्कार मिलने से जिले के पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है।सभी उच्चाधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों द्वारा नरुका व सुखविंद्र को बधाई प्रेषित की गई।