ब्यूरो रिपोर्ट

कृषि कानून के विरोध में शुक्रवार को अलवर के हरसोली और बानसूर में किसान रैली का आयोजन किया गया था। हरसोली से बानसूर जाते समय किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर ततारपुरा चौराहे पर सैकड़ों लोगों ने हमला कर दिया. इसके बाद टिकैत के समर्थकों ने धरना दे दिया और घटना का विरोध जताया। किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थकों ने हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामला को शांत करवाने में जुट गए.वही हमले के समय राकेश टिकैत और राजाराम मील सहित अन्य नेता आगे निकल गए।जानकारी के अनुसार राकेश टिकैत अलवर के बानसूर में किसान रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे. जिसके बाद ततारपुर चौराहे पर पहुंचने पर सैकड़ों युवाओं ने किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताने लगे। मत्स्य विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राव ने भी काले झंडे दिखाए बताएं।जिसके बाद पीछे से चल रहे टिकैत समर्थकों ने काले झंडे दिखाने का विरोध किया। दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया। जिसमें कई लोगों के चोट आने की भी जानकारी मिली है। टिकैत समर्थक की एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया। पुलिस द्वारा दो युवकों को हिरासत में लेने की सुचना मिल रही है।