मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओ को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा राजकार्य के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न
विभागों, प्राधिकरण तथा न्यायालयों के लिए अलग-अलग संवर्गा के 209 नवीन पदो के सृजन करने को मंजूरी दी है।
40 नए न्यायालयों के लिए 120 नए पद,
गहलोत ने विधि एवं विधिक कार्य विभाग की ओर से 31 अक्टूबर, 2020 को जारी अधिसूचना से सृजित 40 नवीन न्यायालयो के लिए 120 विभिन्न पदो के सृजन की स्वीकृति दी है। इनमें अभियोजन अधिकारी के 12, सहायक अभियोजन अधिकारी के 28, वरिष्ठ सहायक के 12, कनिष्ठ सहायक के 28 तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 40 पद शामिल है। चतुर्थ श्रेणी कर्म चारियों की भर्ती सेवानिवृत्त कार्मिक या रेक्सका के माध्यम से की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस मंजूरी से नवीन न्यायालयों में अभियोजन पैरवी का कार्य सुचारू रूप से संपादित हो सकेगा। वन्यजीवो की देखभाल के लिए 50 पदो का सृजन मुख्यमंत्री ने वन विभाग द्वारा संधारित वन्य जीव अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिजर्व, चिडियाघर एवं बायोलॉजिकल पार्क में वन्य जीवों की चिकित्सा तथा देखरेख के लिए 17 पशु चिकित्सको तथा 33 पशुधन सहायक, पशु चिकित्सा सहायक के नवीन पदो
के सृजन को मंजूरी दी है । वन विभाग में सृजित किए जाने वाले ये पद पशुपालन विभाग की कैडर स्ट्रेथ में शामिल होगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान रियल एस्टेट रेग्यूलेटरी अथोरिटी (रेरा) में 19 पदो के सृजन को मंजूरी दी है। इनमें चेयरमेन का एक, सदस्यों के दो पद, डिप्टी रजिस्ट्रार तकनीकी, जूनियर ड्राफ्टमेन, डिप्टी रजिस्ट्रार कंप्लेंट एव कोर्ट लॉ ऑफिसर, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय, कनिष्ठ सहायक कैशियर, प्रवर्तन अधिकारी, अभियोजक, ड्राइवर के एक-एक पद तथा सूचना सहायक व कनिष्ठ सहायक के दो-दो पद एवं स्टेनोग्राफर के तीन पदो की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने राजस्थान रियल एस्टेट अपीलांट ट्रिब्यूनल में 12 नवीन पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी है। इनमें रजिस्ट्रार, सहायक लेखाधिकारी
द्वितीय, रीडर तथा गार्ड का एक-एक पद तथा शीघ्रलिपिक, सूचना सहायक, कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो-दो पद शामिल है।
अजमेर मेडिकल कॉलेज के लिए चिकित्सक शिक्षको के 8 पद गहलोत ने चिकित्सा महाविद्यालय अजमेर मे स्नातक सीटो मे वृद्धि के कारण एमसीआई के नियमो के अनुरूप आठ नए पदो के सृजन को भी मंजूरी दी है । इनमें एनाटॉमी विभाग में सहायक आचार्य का एक, वरिष्ठ प्रदर्शक के दो फार्मा कोलॉजी विभाग में सहायक आचार्य का एक, वरिष्ठ प्रदर्शक का एक तथा कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग मे सह-आचार्य, सहायक आचार्य एवं वरिष्ठ प्रदर्शक का एक-एक पद शामिल है।


0 टिप्पणियाँ