जयपुर से मनीष दाधीच की खबर

राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा आखिर पुलिस ने कर दिया है बुजुर्ग महिला से लूट का मुख्य आरोपी पुराना नौकर निकला जिसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी East अभिजीत सिंह के अनुसार मुख्य साजिशकर्ता बजरंग उर्फ हनुमान था जिसने 2 साल तक बुजुर्ग महिला के घर पर ही बतौर नौकर काम किया था उसने ही अपने परिचित भावेश को महिला के घर पर नौकर का काम दिलवाया था । 
भावेश ने बजरंग के साथ मिलकर साजिश रची और बुजुर्ग महिला कुसुम शर्मा के हाथ पैर बांधकर एक लाख रुपये की लूट और लाखों के जेवरात ले गए थे पुलिस के अनुसार भावेश और बजरंग दोनों ही बिहार के निवासी हैं बजरंग ने लूट की रकम में से 52 हजार रुपये का एक डीजे सेट खरीदा बजाज नगर थाना पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बजरंग को गिरफ्तार कर लिया वही चार अन्य की तलाश जारी है। आपको बता दें बजाज नगर थाना क्षेत्र के विवेक विहार में एक बुजुर्ग महिला से हाथ पैर बांधकर एक लाख रुपये सहित जेवरात की लूट की गई थी महिला घर पर अकेले ही रहती थी महिला के दोनों बेटे विदेश में नौकरी करते थे जिसकी जानकारी पुराने नौकर बजरंग नहीं अपने परिचित भावेश को महिला के यहां नौकरी लगाया था सिर्फ एक दिन नौकरी करने के बाद ही बजरंग और भावेश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।