मनीष दाधीच की खबर

पाली कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  सीबीआई का फर्जी आईपीएस बनकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से आईपीएस की वर्दी एयर गन वॉकी टॉकी हैंडसेट व फर्जी आईकार्ड जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी पूसाराम पुत्र रामचंद्र जाति भार्गव आईपीएस ऑफिसर का प्रतिरूपण कर होटलों  व निजी बसों में निशुल्क उपयोग करने की सूचना पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में शिवम होटल के बाहर निजी ट्रेवल्स एजेंसी पर दस्तयाब कर पूछताछ की तो आरोपी पुसाराम पुत्र रामचन्द्र भार्गव के पास प्रतिरूपण वर्दी बेजेज सहित पिस्टल के कवर में रखी एयरगन राजवीर शर्मा के नाम पुलिस अधीक्षक सीबीआई कार्यालय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर के नाम आई कार्ड सहित सामान व मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी सेलटैक्स व विभिन्न विभागों के अधिकारी के रूप गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने पुलिस अधिकारी के रूप में कंही ठगी या कोई वारदात तो नही की।