हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार की खबर।
हनुमानगढ। पीलीबंगा कस्बे के हरदयालपुरा गांव में बनाई जा रही सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कार्यकारी एजेंसी पर सड़क निर्माण मे अमानक सामग्री के उपयोग के आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
आपको बता दे कि 10 साल के लंबे इंतजार के बाद सार्वजनिक विभाग द्वारा हरदयालपुरा गांव से लेकर चक 3 एचडीपी तक सड़क का डामरीकरण व सीसी ब्लॉक रोड बनाई जाई रही है। कार्यकारी एजेंसी से शिकायत के बाद व कार्य के वर्क ऑर्डर की प्रति मांगे जाने पर ठेकेदार ने देने से इंकार कर दिया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने सबंधित अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार व संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत व आपत्ति दर्ज करवाई गई है। ग्रामीणों की चिंता है कि गांव के पास ही एक फैक्ट्री है,जहां हर रोज भारी वाहनों का आवागमन रहता है। और जो सड़क हाथों से उखड़ रही है,वो भारी वाहनों का भार कैसे झेलेगी,इसलिए उनकी की मांग है कि सड़क निर्माण की जांच हो व सड़क दुबारा बनाई जाए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी अगर कहीं कार्य में अनियमितता बरती गई है तो संबंधित एजेंसी से कार्य को सही तरीके से करवाने के लिए दिशा-निर्देशित किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ