अजमेर से नवीन वैष्णव की खबर।
अजमेर। राज्य सरकार द्वारा लगाए गए वीकेंड कर्फ्यू की एक युवक को पालना करवाना यातायात पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। दरअसल युवक जब बिना हेलमेट और मास्क के बार-बार डिग्गी चौक की तरफ आ जा रहा था तो पुलिसकर्मी भागचंद ने उसे कर्फ्यू का हवाला देते हुए घर में रहने की बात कही और चालान बनाने का डर दिखाया। यह बात युवक को नागवार गुजरी। उसने गाड़ी रोक कर पुलिसकर्मी भागचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के साथ अन्य लोग भी बीच बचाव के लिए वहां पहुंचे और उक्त युवक को भला बुरा कहा। पुलिसकर्मी को लहूलुहान हालत में जेएलएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर मेडिकल मुआयना भी करवाया।
अजमेर उत्तर वृताधिकारी डॉ प्रियंका रघुवंशी ने कहा कि सिपाही का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि इस मारपीट का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ