कोरोना काल में हनुमानगढ़ जिले में एक जनप्रतिनिधि की दादागिरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वायरल वीडियो में पीलीबंगा की किन्नर पार्षद पूनम महंत दो साधुओं से मास्क ना पहनने पर मारपीट व अभद्रता कर रही है और मास्क ना पहनने पर साधुओं की पगड़ी उतार रही है और उनको डंडे से हड़का रही है जबकि पार्षद ने खुद मास्क नहीं पहना हुआ है।



 वीडियो में दिख रहा है कि पार्षद पूनम महंत खुद मास्क ना पहनते हुए भी दोनों साधुओं को मास्क ना पहनने पर हड़काती हुई उनको कोरोना बीमारी के बारे में बताते हुए मास्क पहनने का बोल रही है। पार्षद की इस दादागिरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वही साधुओं के साथ एक छोटा बच्चा है,जिसका डर के मारे बुरा हाल हो रहा है।व वो साधु के पीछे छुपने का प्रयास कर रहा है।वहीं इस बारे में पीलीबंगा थानाधिकारी इंद्र वर्मा ने वीडियो में पार्षद पूनम महंत के होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है



अब देखने वाली बात होगी की इस वीडियो के वायरल होने के बाद पार्षद पर क्या कार्रवाई की जाती है।व साधू समाज पर इसकी क्या प्रतिक्रिया रहेगी।हालांकि मास्क नही पहनने पर समझाइश या टोकना जायज है,लेकिन इस दबंगई से मारपीट कर समझना सभ्य समाज व जनप्रतिनिधियों को कतई शोभा नही देता।