ब्यूरो रिपोर्ट!

देश के साथ ही प्रदेश में भी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए हर कोई अब राजनीति की बात छोड़ कर मानवता की बात करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी अपील करते हुए यह कह रहे हैं कि अब लोगों को कांग्रेस- भाजपा की राजनीति छोड़कर एक दूसरे का सहयोग करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अब हमें वोटों की राजनीति छोड़नी है क्योंकि यह महामारी अब किसी को कांग्रेस या भाजपा का सदस्य नहीं जानती बल्कि मानवता के लिए खतरा साबित हो रही है। इसीलिए हमें एकजुट होकर इस दिशा में यह प्रयास करना चाहिए कि कैसे हम एक दूसरे की मदद करें, सहायता करें और इस महामारी से निजात पाने की दिशा में जाती- पाती, वोट, राजनीति सब को छोड़कर सब की मदद करने का संकल्प लें और इस महामारी से निजात दिलाने की दिशा में अपना अहम कदम उठाएं।