भरतपुर से राजेंद्र जती शर्मा,
बच्चो को सरक्षण देने बाली एक निजी संस्था में एक नाबालिक बच्चे के यौन उत्पीड़न किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर में थाना मथुरागेट क्षेत्र के चिकसाना रोड पर संचालित एक बाल शिशु गृह में पिछले लम्बे समय से रह रहे 11 साल के एक मासूम का लगातर यौन उत्पीड़न किया जा रहा था और मासूम इसकी किसी को शिकायत भी नही कर पा रहा था। इस घटना की जानकारी मिलने पर भरतपुर के बाल सम्प्रेषण गृह के अधीक्षक गोविंद सिंह ने मामले को लेकर शनिवार को ईमेल के जरिये थाना मथुरागेट में पोस्को एक्ट एवं धारा 377 के तहत मामला दर्ज कराया है। बताया गया है कि
इस मासूम के साथ इस संस्था के कई लोगो की तरफ से यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। जिनके नाम ये मासूम जानता है। अनाथ और निराश्रित बच्चैं को सुरक्षा प्रदान करने एवं उनको पढाने लिखाने एवं रहने के लिए बाल गृहों में आवासरत कराया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बाल गृह में आवासरत एक बालक के पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति के द्वारा काउन्सलिंग की गई। इस दौरान बच्चे ने अपने साथ बाल गृह में हुए अप्राकृतिक दुराचार के बारे में जानकारी दी गई।जिसे सुनकर सीडब्लूसी के सदस्य भौचक्क्के रह गये और इसकी जानकारी जिला
प्रशासन व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद बाल संरक्षण ईकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक गोविन्द सिंह ने थाना मथुरा गेट पर बालक के साथ हुए दुराचार को लेकर मामला दर्ज कराया है। यह मामला पोस्को एक्ट एवं धारा 377 के तहत दर्ज हुआ है। थानाधिकारी मथुरागेट गंगा सहाय मीणा ने बताया कि इस संवेदनशील मामले की जाँच की जा रही है। पीडित किशोर का मेडिकल कराया गया है। इस मामले की जांच कार्यवाही पूरी होते ही दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ