ब्यूरो रिपोर्ट
   जयपुर। कोरोना महामारी ने पिछले साल सभी तरह की यात्राओं को बुरी तरह प्रभावित किया था। चाहे वह किसी भी तरह की यात्रा हो। सभी तरह के टूर पिछले साल मार्च से जून तक रद्द करने पड़े । कोरोना संक्रमण के चलते रद्द हुईं ट्रेन और फ्लाइट के यात्रियों को एक साल पूरा होने के बाद भी किराए का रिफंड नहीं मिल सका है। हालांकि प्रदेश में रेलवे की बात करें तो पिछले 6 में करीब 63 करोड़ का रिफंड किया। 



वहीं एयरलाइंस ने 2500 लोगों को करीब 10.50 करोड़ रुपए का रिफंड अटकाया। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू एयरलाइंस दोनों के यात्री परेशान हैं। सबसे ज्यादा बैंकॉक और मॉरिशस के यात्रियों के पैसे अटके है।