जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

जयपुर टैन्ट डिलर्स समिति की और से दिनांक 25 व 26 अप्रैल 2021 को प्रातः 10 बजे से 4.30 तक करोना से बचाव के हेतु निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन एस. बी.गार्डन सिविलाइन्स मैट्रो स्टेशन के पास किया गया। शिविर में  दोनो दिन में लगभग 500 से ज्यादा व्यापारियों व आम जनता ने टीका लगवाया और कोरोना से लड़ाई में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। 25 अप्रेल को शिविर का शुभारम्भ राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया व जनता को सन्देश दिया कि कोरोना से बचना है तो वैक्सीन लगवाना जरूरी है। आम जनता का उत्साहवर्धन करने के लिए पूर्व कैबिनेट मन्त्री अरुण चतुर्वेदी ने शिविर में पहुँच कर नागरिकों को संदेश दिया कि कोरोना से बचाव हेतु वैक्सिनेशन जरूरी है। अतः जनता को अपनी जिम्मेदारी के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भागीदारी देनी चाहिए। 

 


कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद हेमेंद्र खोवाल,वार्ड 44 पार्षद सुनीता शेखावत ,पार्षद प्रत्याशी अमृता शर्मा, वार्ड 36 की पार्षद मंजू शर्मा ,राकेश बागड़ा ने कार्यकर्ता के नाते व्यवस्थाएं संभाली इनका शिविर में सराहनीय सहयोग रहा। जयपुर टैन्ट डिलर्स समिति के अध्यक्ष रामरतन शर्मा ,उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ,महामंत्री जयदत्त शर्मा,कोषयाध्यक्ष नाथूलाल सैनी ,संयुक्त सचिव सत्यनारायण पारीक पूर्व कोषयाध्यक्ष गणपत राजोरिया ,अशोक अग्रवाल पूर्व कोषयाध्यक्ष दिपेश शर्मा संजय म्हणोत व अन्य व्यापारी उपस्तिथ रहे।