श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

        कोविड-19 महामारी को लेकर जारी गाईडलाईन की पालना के उद्धेश्य से कलेक्टर जाकिर हुसैन ने आज शहर का दौरा किया। दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त, एसडीएम श्री उम्मेद सिंह रतनु भी साथ थे।जिला कलक्टर अधिकारियों के साथ गंगासिंह चैक, रेवले स्टेशन रोड, गोल बाजार, स्वामी दयानन्द मार्ग, रविन्द्र पथ, बीरबल चैक, लक्कड मंडी रोड, गौशाला रोड, सुखाडिया सर्किल, मीरा चैक, चहल चैक, शिव चैक से रामलीला मैदान, भाटिया पेट्रोल वाली सड़क, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, बस स्टैण्ड, मिनी मायापुरी, पुरानी आबादी सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर गाईडलाईन की पालना की जानकारी ली।

 कलेक्टर हुसैन ने आमजन से अपील की है कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की सौ प्रतिशत पालना की जाए। उन्होने कहा कि मास्क के उपयोग के साथ-साथ सामाजिक दूरी, अनावश्यक घर से बाहर न निकलने को अपनी आदत में डाल लेना चाहिए। उन्होेने कहा कि सरकार द्वारा संचालित टीकाकरण अभियान में कोविड वैक्सीन जरूर लगवाए।उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार विवाह से संबंधित किसी समारोह या जमाव की बिना पूर्व सूचना में सूचना दिये बिना आयोजन करने या समारोह में सामाजिक दूरी नहीं बनाना, कार्यक्रम में 50 से अधिक व्यक्ति होने पर शास्ति अध्यारोपित करते हुए मैरिज पैलेस सीज करने की कार्यवाही की जाए। कोविड रोगियों के ईलाज हेतु श्रीगंगानगर जिले में निर्मित कोविड केयर सेन्टर (सी.सी.सी) हेतु जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुकेश बारेठ (मो.नं.-9829341962) को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होंगे।उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी के द्वारा जिले में समस्त कोविड केयर सेन्टर (सी.सी.सी) का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा एवं कोविड केयर सेन्टर पर मिलने वाली अनियमितताओं से जिला कलक्टर को अवगत करवाया जायेगा