ब्यूरो रिपोर्ट
जोधपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने शनिवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के डीआरडीओ सभागार में बैठक शुरू होते ही एक अधिशासी अभियंता को जींस में देख पंत नाराज हो गए और उसे लताड़ लगाते हुए घर जाकर पैंट पहनकर आने को कहा। इस पर अधिशासी अभियंता तुरंत वहां से रवाना हो गए और घर जाकर 20 मिनट में जींस के बजाय पेंट पहन वापस बैठक में शामिल होने पहुंचे।


0 टिप्पणियाँ