(नवीन वैष्णव अजमेर)
प्रदेश भर में शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया। इस मौके पर चर्च में विशेष प्रार्थना की गई और यीशु मसीह को सलीब पर लटकाए जाने की स्मृति में उपवास रखा गया।
अजमेर के आगरा गेट स्थित चर्च के एसोसिएट पास्टर संजय डेविड ने बताया कि आज ही के दिन प्रभु यीशु को तीर्थ पर लटकाया गया था। यीशु ने सभी साथियों के लिए अपने जान को कुर्बान किया था । इसी को लेकर विशेष प्रार्थना की गई जिसमें मसीह समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि आज यीशु की स्मृति में लोग उपवास भी रखते हैं और इबादत करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2 दिन बाद रविवार को ईस्टर पर्व मनाया जाएगा । इस दिन प्रभु यीशु पुनर्जीवित हो गए थे और इसी को लेकर मसीह समाज में हर्ष की लहर फैल गई थी। इस याद में ईस्टर का जुलूस भी निकाला जाता है और सभी को शुभकामनाएं दी जाती है।

0 टिप्पणियाँ