धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट।।
राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार-2021 (मूल्यांकन वर्ष 2019-20) के लिए धौलपुर जिले की सैंपऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत निधेरा कला का नामांकन पुरस्कार के लिए चयन हुआ। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर सैंपऊ धौलपुर की निधेरा कला ग्राम पंचायत को माननीय प्रधानमंत्राी जी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है जो जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार में 12 लाख रुपये की राशि मिली है जिसे पंचायत में विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य की 6 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों के आधार पर ग्राम पंचायत का चयन हुआ। जिला कलक्टर ने कहा कि अन्य ग्राम पंचायत भी प्रेरित होकर श्रेष्ठ कार्य कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचावें। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना जिले के लिए गौरव की बात पुरस्कार के लिए चयनित संभाग की एक मात्रा ग्राम पंचायत है।
सम्मानित होने वाली पंचायत एवं पंचायतों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए देश के विकास हेतु वरीयता प्रदान कर पंचायतीराज संस्थाओं को प्रोत्साहित कर प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। देश की 74 हजार पंचायतों में से किये गए आवेदनों में से 313 पंचायतों का पुरस्कार के लिए चयन हुआ जिसमें जिले की निधेरा कला का चयन हुआ है। किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा योजना, गरीब कल्याण योजना, स्वामित्व योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में मिले जिससे ग्रामीण इलाकों में कल्याणकारी योजनाओं को प्रोत्साहित किया जाए।
वर्चुअल कार्यक्रम में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं गांव के विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के प्रयास करने पर बल दिया जाए ।विकास का पहिया हमें तेज गति से बढ़ाते रहना है। जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, जल संरक्षण के कार्य सहित अन्य कार्यों के लिए लक्ष्यों के निर्धारण किया जाए। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था के अलावा मिशन अंत्योदय सर्वे के अनुसार लक्ष्य निर्धारण करें। कोरोना से बचाव हेतु ग्रामीणों की भूमिका और जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण किसान ही देश को कोरोना से जंग जीतने में मददगार साबित होंगे।




0 टिप्पणियाँ