ब्यूरो रिपोर्ट
1 अप्रैल से शुरू हुई। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में। पहले ही दिन 20,000 आवेदन आए और यह साइट ही क्रैश हो गई। यह आवेदन आए थे जन आधार कार्ड बनवाने के लिए इस योजना से जुड़ने के लिए जन आधार कार्ड होना जरूरी है या फिर जो लोग आवेदन कर चुके हो तो उनको रसीद दिखानी जरूरी है। एक साथ इतने आवेदन आने से ई-मित्र की साइट क्रैश कर गई और लगभग 3 घंटे तक काम बंद रहा और इस दौरान 470 से भी अधिक सेवाएं बाधित रही।
आपको बता दें कि स्वास्थ्य बीमा कवर में विभिन्न बीमारियों के इलाज के 1576 पैकेज और प्रोसीजर शामिल किए गए हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इसीलिए योजना के शुरू होते ही लोगों ने जन आधार कार्ड के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि जो लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े हुए हैं उनको स्वत़़ः ही इस योजना से जोड़ दिया गया है। इसके बाद बाकी परिवारों को लिए भी ₹850 वार्षिक बीमा प्रीमियम पर। हर साल ₹5 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी उपलब्ध कराई गई है।


0 टिप्पणियाँ