प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार सख्त एक्शन मोड में आ गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हुई उच्च स्तरीय मंत्रणा के बाद सरकार ने प्रदेश में 17 मई तक सख्त लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी है।

 इस दौरान जारी किए गए आदेशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। अब शादियों में अधिकतम 31 लोगों की मंजूरी दी गई है। इसमें बैंड बाजा और अन्य व्यक्तियों को अलग रखा गया है। साथ ही दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सड़कों पर बेवजह घूमने वालों को हाथों-हाथ कस्टडी में लेकर उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। यदि कोई पॉजिटिव पाया गया तो उसे 15 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन रखा जाएगा। इसके अलावा दूध, सब्जी और दवाई के साथ ही सभी जरूरी गतिविधियों को पहले की भांति अनुमति दी गई है।

 लेकिन व्यापारिक गतिविधियां इस दौरान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियों के लिए पूर्ववर्ती आदेश जारी रहेंगे। सरकार ने नए निर्देशों में इस कवायद को महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडा घोषित किया है।


विशेष संवाददाता, रिपोर्ट।