जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजकाज की दिन दी हुई खबर पर अब से कुछ देर पहले मुहर तब लगी जब दिल्ली दौरे से लौटे राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने 15 मई से शुरू होने वाले 18 साल से ऊपर के नागरिकों को टीके के अभियान पर संशय जाता दिया।  डॉ. रघु शर्मा का कहना था कि राज्य सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को 3.75 करोड वैक्सीन काऑर्डर दे रखा है। लेकिन 15 मई तक तो सीरम इंस्टिट्यूट केंद्र सरकार का ही ऑर्डर पूरा करेगी सो ऐसे में राज्यों के ऑर्डर पूरा नहीं कर पा रही सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया।  चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में करीब 3.25 करोड़ लोग 18+ के दायरे में आ रहे है। डॉ. शर्मा का दावा था कि राजस्थान सरकार ने वैक्सीनेशन की पूरी तैयारी कर रखी है। उनके अनुसार प्रदेश में प्रतिदिन सात लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेट किया जा सकता है पर साथ ही चिकित्सा मंत्री ने केंद्र पर ऊँगली उठाते हुए कहा कि यदि वैक्सीन ही नहीं होगी तो हम कैसे करेंगे वैक्सीनेशन ?


आप दिन में राजकाज न्यूज़ की खबर भी निम्न लिंक से पढ़ सकते हैं।  


https://www.rajkaj.news/2021/04/15-18.html