जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,


राजस्थान में गुरुवार को एक बार फिर कोरोना का विस्फोट हुआ है। राज्य में गुरुवार को 1350 नए कोरोना संक्रमित मरीज दर्ज हुए हैं। वही पांच जिलों में 100 से ज्यादा नए संक्रमित मरीज मिले हैं।


चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को राजस्थान में 1350 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में 242 कोरोना संक्रमित मिले है। वही कोटा जिले में 139, उदयपुर जिले में 123, जोधपुर में 114, डूंगरपुर में 100, अजमेर में 90, चित्तौड़गढ़ में 91, राजसमंद में 85 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बता दें राजस्थान में गुरुवार शाम तक 9 हजार 563 कोरोना एक्टिव केस हो गये है।