श्रीगंगानगर से राकेश मितवा के खबर।।
श्रीगंगानगर। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर भारी-भरकम वेट की दरों को कम करवाने के लिए पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के निर्णय अनुसार पेट्रोल पम्प संचालकों द्वारा 10 अप्रैल को सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। और 25 अप्रेल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता हड़ताल को सफल बनाने के लिए पेट्रोल पम्प संचालकों से जनसम्पर्क कर रहे हैं। और पेट्रोल पम्पों पर ‘सांकेतिक हड़ताल पेट्रोल पम्प बन्द, खरीद व बिक्री बन्द’ के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा वेट दरों में वृद्धि के कारण राजस्थान में पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल-डीजल 11 रूपये तक महंगा है। एसोसिएशन की माँग है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल किया जाए, राज्य में पेट्रोल-डीजल की दरें पड़ोसी राज्यों के बराबर की जाए। व एक समान विक्रय मूल्य किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर धरना किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ