श्रीगंगानगर. जिला कलक्टर  महावीर प्रसाद वर्मा ने गरीबों व आमजन की आवासीय समस्या को ध्यान में रखते हुए एक अभूतपूर्व फैसला लिया है। पूर्व में 110 बीघा जमीन पर फार्म हाउस बनाने की योजना थी, जिससे सिर्फ अमीर व्यक्तियों को ही फायदा होता परन्तु जिला कलक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने ट्रस्ट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आमजन के लिये 110 बीघा जमीन पर गौतमबुद्ध नगर बनाकर गरीबों के लिये आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराने की योजना को मंजूरी दी है। 

 यूआईटी सचिव डॉ. हरितिमा ने बताया कि इस योजना की लांचिंग शीघ्र की जायेगी व इसका ले आउट प्लान तैयार कर मुख्य नगर नियोजक बीकानेर को भेजा गया है। इसका अप्रूवल आते ही इसे लांच किया जायेगा।

यूआईटी सचिव डॉ. हरितिमा ने बताया कि इस योजना में ईडब्ल्यूएस व एलआईजी के 424, मिक्सड प्लाॅट 29 व रेजिडेंशियल 578 प्लाॅट है। डाॅ. हरितिमा ने बताया कि कुल 1052 भूखण्ड 110 बीघा जमीन पर काटकर बेचे जायेंगे।

जिला कलक्टर  वर्मा ने बताया कि प्राईवेट काॅलोनाइजर्स द्वारा मनमाने दामों पर भूखण्ड बेचे जाते हैं तथा अवैध काॅलोनी व डिस्प्यूटेड लैण्ड की भी समस्या आजकल देखने को मिलती है, ऐसे में गरीब व्यक्ति व सामान्य वर्ग मकान बनाने की सोच भी नहीं सकता। जिला कलक्टर वर्मा ने स्थानीय विधायक राजकुमार गौड़ के साथ विचार विमर्श करते हुए इस 110 बीघा जमीन को गरीबों के लिये आवासीय भूखण्ड योजना में तबदील करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया।

श्री गंगानगर से राकेश मितवा की खबर।