आजादी के अमृत महोत्सव का 12 मार्च को आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्रा एवं सम्माननीय अतिथि श्री निरंजन कुमार आर्य मुख्य सचिव (राजस्थान सरकार) होंगे ।
कार्यक्रम के अंतर्गत 12:00 बजे जवाहर कला केंद्र की सुरेख गैलरी में आजादी की प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया जाएगा । इसके साथ ही 12:30 बजे खादी चरखा प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा । आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में आई.ए.एस मुग्धा सिन्हा सचिव (कला एवं संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार ),सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार और जवाहर कला केंद्र के महानिदेशक भी शिरकत करेंगे।


0 टिप्पणियाँ