चूरू. प्रदेश में एक बार फिर खाकी शर्मसार और दागदार हुई है यहां चूरू जिले की क़ानूता पुलिस चौकी के कांस्टेबल पर रात के समय मे गलत नियत से घर में घुसने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कांस्टेबल को रस्सी से बांध उसकी जमकर धुनाई की।  

कांस्टेबल के साथ मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद चूरू पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए कांस्टेबल रतनलाल को सस्पेंड कर दिया है। कांस्टेबल के साथ मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सांडवा थाना अधिकारी सुरेंद्र बारूपाल से बात की तो उन्होंने बताया कि सूचना पर हम पहुँचे जबतक मारपीट में घायल हुए कांस्टेबल को क़ानूता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जा चुका था। 

मारपीट करने वाले ग्रामीणों का आरोप था कि कांस्टेबल गलत नियत से रात के समय घर मे घुसा था जबकि कांस्टेबल ने हमे बताया कि उसके पास गांव से फ़ोन आया था कि झगड़ा हो रहा इसलिए वह गांव में गया था बरहाल अभी तक सांडवा थाने में किसी भी पक्ष ने इस सम्बंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नही करवाया है। घटना के वायरल वीडियो देखने के बाद स्पष्ट नजर आ रहा है कि ऐसी कोई घटना नहीं थी जिसकी तहकीकात कांस्टेबल को करनी थी। 

और अगर यह सब कुछ होता तो ग्रामीणों को भी पता होता कि हमारी किसी घटना के लिए थाने से कांस्टेबल जानकारी लेने के लिए आया है फिलहाल इस मामले में प्राथमिक तौर पर ग्रामीणों की बात सही नजर आ रही है। बाकी असल में क्या हुआ यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।