चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और परिवहन करने वालों पर मंगलवार रात्रि जिला विशेष टीम और भादसोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक के दानो की आड़ मे परिवहन किये जा रहे एक ट्रक से 371 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जप्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार जिले भर मे इन दिनों अफीम के डोडा को चिड़ा लगाने का काम अंतिम चरण में है और ऐसे में इन दिनों अवैध डोडा चुरा परिवहन का काम भी चोरी -चुपके किया जा रहा है। इसी पर चित्तौड़गढ़ जिला विशेष टीम और भादसोड़ा पुलिस की टीम ने मुखबिर की सुचना पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक प्लास्टिक के दानों से भरे ट्रक को रुकवा कर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें प्लास्टिक के कट्टे में भरा डोडा चुरा पाया गया इसका तौल कराने पर 371 किलो 400 ग्राम कुल वजन हुआ। इस पर पुलिस टीम ने ट्रक को जप्त करते हुए चालक सुरेंद्र सिंह निवासी पंजाब को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया।
इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला विशेष टीम प्रभारी शिव लाल मीणा ने बताया कि बीती रात की गई कार्रवाई में मंगलवाड़ चौराहे से आगे नारायणपुरा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक रुकवा कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें प्लास्टिक के दाने से भरे हुए 736 कट्टे मिले जो की बिल्टी का माल था और वह भी गुजरात से भरकर हरियाणा जा रहा था इसके साथ ही प्लास्टिक के दानों के कट्टों के नीचे 11 कट्टो में नीचे अवैध डोडा चूरा भी छिपा मिला इस बारे में ट्रक चालक से पूछताछ आगे की पूछताछ की जा रही है वही भादसौदा थाना में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

0 टिप्पणियाँ