नागौर से सबिक की रिपोर्ट,


होली और शब-ए-बारात के त्योहार को लेकर नागौर जिला पुलिस प्रशासन सतर्क है. नागौर कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में मंगलवार जिले भर के एसडीएम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित की गई।नागौर जिले के जायल मेडता परबतसर मकराना कूचामन डीडवाना लाडनू इलाकों में पुलिस स्थानीय लोगों से भी इन त्योहारों को शांतिपूर्वक सफल बनाने को लेकर बैठक कर रही है.




 इसी कड़ी में नागौर पुलिस ने शहर के प्रबुध व्यक्तियों के साथ संयुक्त रुप से कल से जिलेभर मे कम्युनिटी सेंटर बैठक लेने का फैसला किया गया है. जिला कलक्टर डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी ने बैठक कर विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं और साफ निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार से अराजकता न हो, हर छोटी बड़ी जनसमस्या का निस्तारण किया जाए। बैठक में डीएम ने कहा कि होली और शब-ए-बारात के मौके पर आपसी भाईचारा कायम रखा जाए सभी एसडीएम व सीओ अपने अपने संबंधित थानों पर शांति समिति की बैठक करेंगे, जिससे त्योहारों में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।एसपी श्वेता धनखड ने बताया कि होली का त्यौहार नजदीक है. और इस बार शब-ए-बारात भी है एक ही दिन दो धर्मों के त्यौहार है इसको लेकर हमने आज ये बैठक बुलाई है. आपसी भाईचारा के साथ दोनों समुदायों के लोगों अपने-अपने त्यौहारों को मनाएं और शांति बनाए रखें.