जयपुर. राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तथा गुजरात एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है..मिश्र ने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है..
राजस्थान में उनके निधन के अवसर पर एक दिन का राजकीय अवकाश भी घोषित किया गया है.. पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमन सिंह के निधन के चलते राजस्थान हाई कोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों में भी सोमवार का 1 दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है..हालांकि कोर्ट में अधिकतर स्टाफ और वकील पहुंच गए..


0 टिप्पणियाँ