गंगानगर. विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते हर कोई आहत है...सभी इससे निजात चाहते हैं.. यही वजह है कि कोरोना मिटाने के लिए हर शख्स की भूमिका अहम है, भले ही वो 100 वर्ष आयु से अधिक भी क्यों न हो.. कुछ ऐसी ही अहम भूमिका निभाई, जिले की 106 वर्षीय सरजीत कौर ने, जिन्होंने न केवल स्वयं टीका लगवाया बल्कि जिलेवासियों को संदेश भी दिया कि ‘‘जब भी आपका नंबर, आप टीका अवश्य लगवाएं..

सीएमएचओ डॉ. गिरधारी मेहरड़ा ने बताया कि जिले के गांव चार एनएन निवासी 106 वर्षीय श्रीमती सरजीत कौर ने बुधवार को चानणाधाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर कोविड टीका लगवाया.. यह जागरूकता भी अहम रही कि ग्रामीणों के लिए धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए कोविड टीकाकरण का संदेश प्रसारित किया गया....उन्होंने बताया कि जब सरजीत कौर को कोविड वैक्सीन की जानकारी मिली तो इन्होंने स्वयं इच्छा जाहिर की और इनके परिजनों ने भी जागरूकता दिखाते हुए सोमवार को चानणा धाम स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए.. 

यहां डॉक्टर रूपिंदर कौर और उनकी टीम ने ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहा तो 100 वर्ष से अधिक आयु के चलते पंजीकरण नहीं हो सका..मौके पर मौजूद आरसीएचओ डॉ. एचएस बराड़ ने इस संबंध में राज्यस्तर पर जानकारी साझा की..जहां अधिकारियों ने तत्काल रिस्पॉन्स देते हुए केंद्र को यह सूचना भेजी..उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से टीकाकरण के लिए अनुमति प्रदान की गई ताकि किसी को भी परेशानी न हो....

सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने संबंधित टीम से वार्ता कर टीकाकरण के निर्देश दिए.. वहीं जिलास्तर से सीओआईईसी विनोद बिश्नोई को मौके पर भेजा गया.. इसके बाद बुधवार को सरजित कौर को ससम्मान केंद्र पर बुलाकर एएनएम मीरा वर्मा ने कोविड टीका लगाया... कोविड इंजेक्शन लगवाने के बाद वे बेहद उत्साहित नजर आईं एवं बोली कि मुझे गर्व है कि ‘‘मैंने कोरोना का टीका लगवा लिया है। अब जिसका जब नंबर आए वे टीका अवश्य लगवाएं...

इसी तरह बुधवार को सूरतगढ़ यूपीएचसी में भी वार्ड नंबर 23 निवासी 105 वर्षीय सरजीत कौर पत्नी श्रवणसिंह महिला के कोविड टीका लगवाया गया... इस मौके पर डॉ. दीपेश सोनी एवं उनकी टीम मौजूद रही और उन्होंने बुजुर्ग महिला सहित अन्य को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया..