नागौर. नागौर के भावंडा थाना क्षेत्र के कंकडाय मे ग्रामीणों ने आज नागौर के एसपी को ज्ञापन सौंपकर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की की मांग की..
ग्रामीणों ने बताया कि 6 मार्च को गांव के तालाब के पास महादेवजी के मंदिर के पास तेजाजी महाराज के चबूतरा बनाने के लिए ग्रामवासी इकट्ठा हुए थे.. तभी मौके पर आरोपियों ने पहुंचकर हथियार एव लाठियों के साथ हमला कर दिया.. साथ ही मौके पर बैठे ग्रामीणों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया... इस पूरी घटना में कुछ ग्रामीण घायल भी हुए थे..
इस पूरे मामले में भावंडा थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.. नाही ट्रैक्टर को बरामद किया गया...आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं... इससे ग्रामीणों को जान का खतरा लगातार बना हुआ है.. ग्रामीणों ने नागौर के एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की मांग की है...


0 टिप्पणियाँ