जयपुर. राजस्थान यूनिवर्सिटी में चल रहा एबीवीपी का अनशन अब उग्र हो गया है । मामले में मंगलवार को एबीवीपी संगठन ने पहले विवेकानंद गार्डन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन किया तो उसके बाद कुलपति सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया । हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ता उलझते हुए भी नजर आए। बढते विरोध को देखते हुए पुलिस ने स्टूडेंट पर लाठियां भांज दी। और मौके से सभी स्टूडेंट को खदेडा.
हालांकि इस बीच लाठीचार्ज में दो से तीन स्टूडेंट को चोट भी आई । जिसमें से एक स्टूडेंट को एम्बुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना भी किया गया ।घटना के बाद एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री अर्जुन तिवाड़ी और तमाम कार्यर्ता वापस कुलपति सचिवालय पर जुटे और लाठीचार्ज का विरोध जताया है । राजस्थान यूनिवर्सिटी में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता पिछले 23 दिन से अनशन पर बैठे हुए है ।
जयपुर से मनीष दाधीच की रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ