जयपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री व जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने प्रदेश की गहलोत सरकार को टेप और रेप केस में फंसे होने पर जमकर घेरा है। दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेप और रेप केस में फस कर कांग्रेस सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है।

राजस्थान में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं । गहलोत सरकार की इस मामले पर जितनी निंदा की जाए वह कम है । आज देश भर में राजस्थान महिला अपराधों में टॉपर है मानो ऐसा लगता है कि प्रदेश में सरकार ना चल रही हो और रेप की वारदातों को वारदातों को लेकर एक कैलेंडर बना रही हो ।

 आखिर जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता कहां जाएगी। वही गहलोत सरकार के विपक्षी नेताओं व कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के फोन टैपिंग मामले पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि कल तक फोन टैपिंग का दुरुपयोग नहीं करने की दुहाई देने वाली कांग्रेस सरकार राजनीतिक लक्ष्य की पूर्ति के लिए अपने ही मंत्रियों और विधायकों की जासूसी कर रही है।।। सांसद ने फोन टैपिंग मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की

जयपुर से मनीष दाधीच की रिपोर्ट