बारां. बारां जिले मे मनरेगा में फर्जीवाड़ा चल रहा है, दरअसल किसी तकनीकी गलतियों के कारण नही बल्कि अधिकारियों की नीतियों के कारण होता है यह फर्जीवाड़ा.. मामला बारां जिले के अंता उपखण्ड की बोहत पंचायत का है । 

जहा सरपंच का नाम बाबू लाल चन्देल है जो वर्तमान में  सरपंच है उनका नाम मनरेगा के जॉब कार्ड में जुड़ा हुआ है । ग्राम पंचायत का सरपंच लाभ के पद पर होते हुए मनरेगा में नाम अंकित करवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहा है । 

जबकि नियमानुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी या जनप्रतिनिधि पद पर रहने के दौरान मनरेगा योजना का लाभ नही उठा सकता । लेकिन बड़ी बात यह है कि अधिकारियो को भी इन नियमो की जानकारी नही है ।

बाइट- महेन्द्र सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत, बोहत


बारां से बृजेश कलवार की खबर