कोटा. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल 24 मार्च से आठ दिवसीय दौरे पर कोटा आयेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर आमजन से रूबरू होंगे। 

जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री 24 मार्च को सांय 6 बजे कोटा पहुंचकर सांय 7ः30 बजे गोबरिया बावड़ी स्थित संस्कृति बैंक्वेट हॉल में नगर निगम कोटा दक्षिण के सभी पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। 25 व 26 मार्च को प्रातः शहर में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे।  27 से 30 मार्च को उन्हेल नागेश्वर मन्दिर प्रवास पर रहेंगे। 

स्वायत्त शासन मंत्री 31 मार्च को उन्हेल से कोटा पहुंचकर सांय 7 बजे गोबरिया बावड़ी स्थित संस्कृति बैंक्वेट हॉल में नगर निगम कोटा दक्षिण के काँग्रेस पार्षदों के साथ बैठक करेंगे तथा 1 अप्रैल को दोपहर 1ः30 बजे निजी आवास पर जनसुनवाई करने के पश्चात् जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कोटा से हंसपाल यादव की खबर,