अजमेर. अजमेर रेंज आईजी एस सेंगाथिर सोमवार को बाल-बाल बच गए.. दरअसल डीडवाना दौरे से पहले कुचामन के पास बस को बचाने के प्रयास में अचानक उनकी गाड़ी पलट गई.. गनीमत रही कि उन्हें व उनके गार्ड को गंभीर चोट नहीं आई..

सभी को तुरंत कुचामन के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया..इसके बाद वह अजमेर के लिए रवाना हो गए.. सूचना मिलते ही नागौर एसपी श्वेता धनखड़ एएसपी संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे....

बताया जा रहा है कि राज्यपाल सतपाल मलिक के डीडवाना दौरे के मद्देनजर आईजी डीडवाना आ रहे थे.. बस को बचाने के प्रयास में कुचामन मेगा हाइवे पर उनका वाहन पलट गया.. आईजी सेंगाथिर के पीठ में थोड़ा खिंचाव हुआ है.. गार्ड को भी मामूली चोट आई है..

अजमेर से नवीन वैष्णव की खबर