जयपुर,  विकास प्राधिकरण में बुधवार को भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की बैठक का आयोजन हुआ..बैठक जयपुर विकास आयुक्त गौरव गोयल की अध्यक्षता मेें आयोजित भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 158वीं बैठक में चार प्रकरणों में भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया..

बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जयपुर को 2500 वर्गमीटर भूमि बीसलपुर पेयजल योजना के लिए ग्राम माचडा में आरक्षित दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया.. सांगानेर क्षेत्र में निर्माणाधीन 12.3 एमएलडी सीईटीपी मय जेडएलडी परियोजना में स्लज निस्तारण के लिए ग्राम मानपुर टीलावाला तहसील सांगानेर में 3 बीघा भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया...सांगानेर में खोले गए नवीन राजकीय महाविद्यालय के लिए ग्राम सांगानेर में भूमि आरक्षित दर 15 प्रतिशत पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया..

 नवसृजित ग्राम पंचायत ग्राम हरदत्तपुरा तहसील आमेर को पंचायत भवन, अटल सेवा केंद्र, किसान सेवा केंद्र व अन्य सरकारी भवन के लिए ग्राम हरदत्तपुरा तहसील आमेर के खसरा नं. 115/4 किस्म चरागाह रकबा 10.13 हैक्टेयर भूमि में से 3 एकड भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया...बैठक में जेडीए सचिव हृदयेश शर्मा, निदेशक वित वी.सी. बुनकर, निदेशक अभियांत्रिकी-ाा वी.एस. सुण्डा, निदेशक आयोजन आर.के. विजयवर्गीय, अतिरिक्त आयुक्त भूमि श्रुति भारद्वाज एवं सदस्य सचिव व अतिरिक्त आयुक्त - एलपीसी/पूर्व/पश्चिम गिरीश पाराशर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे..