एक और जहाँ भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस की गिनती पहले पायदान पर आती है और आमजन की नजरों में पुलिसकर्मी  भ्रष्ट , बेईमान ओर रिश्वत खोर है वही सवाई माधोपुर के उदई मोड़ थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल  राजेश खन्ना ने ईमानदारी का परिचय देकर पुलिस की छवि को आमजन की नजरों में सुधारने का काम किया है । 

जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल राजेश खन्ना अपने पुलिसकर्मी साथी मुकेश के साथ सोमवार को गंगापुरसिटी में नादौती चौराहा बायपास पर ड्यूटी पर तैनात थे । इसी दौरान उन्हें सड़क पर एक लाख रुपये पड़े मिले । हैड कांस्टेबल राजेश ने रुपये उठाये और उस अनजान व्यक्ति की तलाश की जिसके एक लाख रुपये सड़क पर गिर गए थे । 

जब राजेश को आस पास कोई नही दिखा तो उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और एक लाख रुपये को थाने के माल खाने में सुरक्षित रखाव दिए । यह खबर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो रुपयों के असली मालिक शहर निवासी घिस्या राम गोड को भी इसकी जानकारी मिल गई । जानकारी मिलने पर घिस्या राम उदई मोड़ थाने पहुँचा ।

 रुपयों के सही मालिक की जहाँ जांच कर तसल्ली के बाद हैड कांस्टेबल राजेश खन्ना ने सड़क पर मिले एक लाख रुपये घिस्या राम को लौटा दिए । हैड कांस्टेबल राजेश खन्ना की ईमानदारी की लोगो ने प्रशंसा की ।

बाईट-1-हिमांशु शर्मा , एएसपी गंगापुरसिटी

बाईट-2-राजेश खन्ना हैड कांस्टेबल

बाईट-3-घिस्या राम गोड , रुपयों का मालिक

सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा।