देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर सोमवार को सैकड़ों अभिभावकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनकी यह नाराजगी निजी स्कूलों की ओर से बरती जा रही फीस वसूलने की मनमानी की थी। कोरोना गाइडलाइन के नियमों की पालना के साथ हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने कहा कि जब बच्चे घर पर ही रहकर ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं।
तो ऐसे में स्कूलों की ओर से मनमाने तरीके से वसूली जा रही थी। किसी भी लिहाज से उचित नहीं। उनका कहना था कि जब कोरोना काल के दौरान जब स्कूल ही बंद रहे तो ऑनलाइन क्लास के नाम पर पूरी फीस वसूलना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद होने के बावजूद भी ट्यूशन फीस में मेंटेनेंस और कन्वेंस चार्ज लगाए गए हैं जो किसी भी सूरत में भुगतान के योग्य नहीं, क्योंकि जब बच्चे स्कूल ही नहीं गए।
और स्कूल बसें भी नहीं चली तो मेंटेनेंस और कन्वेंस की वसूली क्यों? उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द निजी स्कूलों की मनमानी रोकी जाए नहीं तो अभिभावक पुरजोर तरीके से आंदोलन करेंगे। आपको बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए निजी स्कूलों को यह कहा था कि वे पूरी फीस वसूले लेकिन एक साथ नहीं बल्कि चार किस्तों में। फिलहाल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का। अंतिम आदेश आना बाकी है। कोर्ट ने इस मामले में अभी तक फैसला सुरक्षित रखा है।
ब्यूरो रिपोर्ट!


0 टिप्पणियाँ