जयपुर । मंगलवार को विधानसभा में इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र के किसानों को पानी नहीं मिलने से रबी की फसलें सूखने के कगार पर पहुंचने का मामला उठाया गया।
सदन में मामला उठाया जाने से पहले नहरी क्षेत्र के बीजेपी विधायक संतोष बावरी,रामप्रताप कासनिया,बलबीर लूथरा, बिहारीलाल बिश्नोई और धर्मेंद्र मोची ने पश्चिमी दरवाजे पर कुछ देर तक धरना और नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। सदन के भीतर सभी पांच बीजेपी विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए मामला उठाने की अनुमति मांगी लेकिन स्पीकर ने केवल बीजेपी विधायक बिहारीलाल विश्नोई को ही बोलने की इजाजत दी।
विधायक विश्नोई ने इंदिरा गांधी नहर के पहले फेज में पानी नहीं मिलने से परेशान सूरतगढ़,घसड़ाना, रासिंहनगर सहित पूरे इलाके में किसानो के आज चक्काजाम करने, चीफ इंजीनियर को बंधक बनाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान एक बारी पानी के इंतजार में गेहूं,चने की फसलें बर्बाद होने के कगार पर हैं। पोंग डेम का लेवल वर्तमान में 1310 फीट का होने के बावजूद पानी नहीं दिया जा रहा जबकि पहले 1280 पानी होने पर भी पानी दिया गया है। इंदिरा गांधी नहर के सैंकंड फेज में बीकानेर और जैसलमेर के किसानों की रबी की फसलें तो पानी नहीं मिलने से पहले ही चौपट हो चुकी हैं। इसलिए सरका किसानों को फौरन पानी दिलवाएं।


0 टिप्पणियाँ