नई दिल्ली, में वैज्ञानिक ई एवं मैनेजमेंट सिस्टम सर्टिफिकेशन ऑफिसर के रूप में कार्य कर रहे शिवराज सिंह मीणा ने हाल ही में आपने भारतीय मानक ब्यूरो की जयपुर शाखा कार्यालय में प्रमुख के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है।
जिसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण राजस्थान है। इस मौके पर मीणा ने बताया कि वे अपने कार्यकाल में राजस्थान की औद्योगिक इकाइयों को ब्यूरो के नए लाइसेंस प्रदान करने एवं पुराने लाइसेंस धारियों का लाइसेंस सुचारू रूप से चलाने में आने वाली किसी भी तरह की अड़चन को दूर करने को पहली प्राथमिकता देंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के राजस्थान में स्थित विभिन्न कार्यालयों से समन्वय बनाकर भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित आईएसआई (ISI) मार्क प्रदत्त उत्पाद एवं सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग में लेने के लिए जोर देंगे ।
जिससे सही गुणवत्ता का उत्पाद राजस्थान के आम उपभोक्ता को मिल सके एवं किसी भी तरह खराब गुणवत्ता वाले उत्पाद एवं सेवाओं की परेशानी से आम उपभोक्ता बच सकें। अभी हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले शिवराज सिंह मीणा से हमारी यह आशा है कि वह राजस्थान में उपभोक्ताओं के लिए जिस तरह की भी मदद की जरूरत हो उसमें वह सहयोग करने की कोशिश करेंगे।


0 टिप्पणियाँ