कोटा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा ने गेंता के सरपंच भवानी शंकर नागर को रिश्वत 1000 रुपए नगद व 2.50 लाख रुपए के चेक लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
एएसपी ब्यूरो ठाकुर चंद्रशील कुमार ने बताया कि परिवादी साईंधाम कॉलोनी,देवली अरब रोड, बोरखेड़ा कोटा निवासी विपिन कुमार योगी पुत्र यादनाथ योगी ने 7 मार्च 2021 को शिकायत पेश की कि मेरी दादी श्रीमती रूप कलां देवी के नाम ग्राम गेंता में खसरा नंबर 482, 517, 593, 614, 615, 783 कृषि भूमि है,जिसमें से 7 बीघा के लगभग जमीन माह जुलाई 2020 में अशोक कुमार पारेता निवासी इटावा को बेचान की थी. जमीन के बेचान का इंतकाल खोलने के लिए गेंता के सरपंच भवानी शंकर नागर से ने मुझसे 2.11 लाख रुपए की मांग की थी, जिसमें से 61 हजार रुपए पहले ले लिए..1.50 लाख रुपए मैंने उसे नहीं दिए थे.
मेरी दादी की मृत्यु जुलाई 2020 में हो गई थी..मेरी दादी की मृत्यु होने से जमीन का इंतकाल खुलवाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने से सरपंच भवानी शंकर नागर से मिला तो उन्होंने पहले के 1.50 लाख रुपए व मृत्यु प्रमाण पत्र देने व जमीन का इंतकाल खुलवाने के लिए 1 लाख कुल 2.50 लाख रुपए मुझसे मांगे हैं. एसपी ठाकुर चंद्रशील सिंह ने बताया कि 9 मार्च को शिकायत का सत्यापन करवाया गया...
सत्यापन के दौरान सरपंच ने परिवादी से पूर्व के इंतकाल (नामांतरण) के बकाया डेढ़ लाख रुपए व परिवादी की दादी की मृत्यु का मृत्यु प्रमाण पत्र देने वाली दुकान खोलने की एवज में 1 लाख कुल 2.50 लाख रुपए की मांग की..परिवादी के पास रूपए की व्यवस्था नहीं होने के कारण सरपंच ने 2.50 लाख रुपए के चेक की मांग की तथा दौराने सत्यापन 1000 रुपए परिवादी से ग्रहण किए..
उन्होंने बताया कि शिकायत का सत्यापन होने के पश्चात ट्रैप कार्रवाई का आयोजन किया गया.. आरोपी सरपंच द्वारा परिवादी के गेंता स्थित आवास पर आकर रिश्वत राशि 1000 रुपए व 2.50 लाख रुपए के दो चेक परिवादी से लिए. रिश्वत की राशि आरोपी के पहने कुर्ते की जेब से व चेक उसके हाथ से बरामद किए गए.. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है..मामले में अनुसंधान जारी है..
कार्रवाई करने वाली टीम,
निरीक्षक अजीत बगडोलिया के नेतृत्व में नरेंद्र सिंह, खालिक, मनोज कुमार, नरेंद्र सिंह चालक, श्रीमती सरोज गौड की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया..
कोटा से हंसपाल यादव की खबर


0 टिप्पणियाँ