भारतीय वायु सेना में अपनी तैनाती के बाद से ही सवालों के घेरे में रहा सोवियत रूस निर्मित मिग-21 विमान एक बार फिर हादसे का सबब बन गया। ग्वालियर एयरवेज पर लैंडिंग करने के दौरान हुए हादसे में विमान को उड़ा रहे ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता शहीद हो गए। 

नए साल के 3 महीने में के दौरान मिग-21 विमान क्रैश होने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले जनवरी में सूरतगढ़ एयर बेस पर भी मिग-21 विमान क्रैश हुआ था। लेकिन इस हादसे में सूरतगढ़ मिग स्क्वाडर्न में तैनात ग्रुप कैप्टन निखिल नयाल इमरजेंसी इंजेक्ट कर सकुशल बच गए थे, लेकिन ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता ऐसा नहीं कर पाए। वायुसेना ने इस हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट!