जयपुर, राज्य सरकार के DoP विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए 9 आईएएस अधिकारीयों को उनके विभाग के अलावा अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया है। यह नौबत इसलिए आई क्योंकि कुछ ही दिन पहले चुनाव आयोग ने राज्य के कई अफसरों को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों में बतौर पर्यवेक्षक तैनात कर दिया था।


 ऐसे उनकी अनुपस्तिथि में राज्य में उनके कार्य के दायित्व दूसरे अफसरों को दिए गए हैं। DoP के आदेशानुसार आईएएस नवीन जैन के विभागों का अतिरिक्त प्रभार आईएएस हेमंत कुमार गेरा को, 

आईएएस नीरज के पवन के विभागों का प्रभार आईएएस राजेश कुमार यादव को, आईएएस वी सर्वाना कुमार का आईएएस नारायण लाल मीणा को, आईएएस ओम प्रकाश का आईएएस तारा चंद मीणा को , आईएएस उर्मिला राजोरिया का आरएएस राजेंद्र शेखर को, आईएएस बाबू लाल मीणा का आईएएस महेश चंद्र शर्मा को, आईएएस कैलाश बैरवा का आईएएस विश्व मोहन शर्मा को, आईएएस प्रतिभा सिंह का आईएएस रश्मि गुप्ता को और आईएएस ओम प्रकश कसेरा का प्रभार आरएएस नीतू बारूपाल को दिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट,