ब्यूरो रिपोर्ट
जयपुर। 26 मार्च को किसानो के आह्वान पर पूरा भारत बंद रहेगा। गौरतलब है कि सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक देशभर में सभी सड़क व रेल परिवहन, सभी बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे ।
आपको बता दें कि संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 26 मार्च को बंद का आह्वान किया है इसे सफल बनाने के लिए किसान संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दी है इसके अलावा इस बार काली होली मनाने का भी उन्होंने फैसला किया है।


0 टिप्पणियाँ