करौली.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्थान का 2021- 22 का बजट पेश किया..मुख्यमंत्री गहलोत के बजट मे करौली को इस बार बहुत कुछ मिला है.. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट के बाद राज-काज से करौली वासियों ने चर्चा करते हुए बजट को बहुत अच्छा बताया है लोगों ने कहा है कि करौली को इस बार बजट में बहुत कुछ मिला है..


करौली के प्रबुद्ध नागरिक प्रकाश चंद जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट बहुत अच्छा पेश किया है इससे आम जनता को बहुत फायदा होगा गरीबों किसानों के हित में बजट को पेश किया गया है विशेष रुप से करौली की बात की जाए तो करौली के लिए फूड पार्क दिया है मॉडर्न बस स्टैंड दिया है भद्रावती नदी के सोंदर्यिकरण के लिए करोडो रूपये की घोषणा की है..

करौली मे सडको का जाल बिछाया जायेगा.. ग्रामीण बस सेवा चालू होने से ग्रामीणो को आवागमन मे फायदा होगा...करौली जिले के निवासी सुखदेव डागुर ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार बहुत ही शानदार और जानदार बजट पेश किया है... आमजन बेहद प्रसन्न है...70 साल के इतिहास मे करौली विधानसभा मे जो विकास नही हुआ वो पहली बार देखने को मिला है..

करौली जिला मुख्यालय पर नर्सिंग काँलेज की घोषणा करना बडी सौगात है..रोडवेज बस स्टैड को आधुनिक बनाया जायेगा.ग्रामीण परिवहन बस सेवा सुचारू होगी..आदि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली के लिए सौगात दी है.. शहरवासियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो बजट पेश किया है.वो काभी महत्वपूर्ण बजट पेश किया है...मुख्यमंत्री ने करौली के विकास को ध्यान मे रखते हुए काभी घोषणाएं की है..



करौली के लिए सीएम गहलोत का पीटारा,

1--नर्सिंग काँलेज की होगी स्थापना,

2-32 करोड रुपये की लागत से होगा भद्रावती नदी का जीणोद्धार,

3--हिण्डौन मे राजकीय कन्या महाविद्यालय की घोषणा,

4--महावीरजी को तहसील बनाने की घोषणा,

5--शेरपुर सीएचसी, कोटरी दौलतपुर पीएचसी मे होगी क्रमोन्नत,

6--मंडरायल सपोटरा टोडाभीम औधोगिक क्षेत्र से जोडे जायेगे,

7--करौली मे फूड फास्ट की होगी स्थापना,

8--हिण्डौन मे तीन ओवर ब्रिज का होगा निर्माण,

9--करौली मे सडक पानी की बूनियादी ढाचे का होगा निर्माण,

10 करौली के रोडवेज बस स्टैंड का किया जाएगा नवीनीकरण,

11-- एक सीएचसी मॉडल का होगा निर्माण,

12-- करौली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एग्रीकल्चर विषय घोषणा,