बजट में बहुमंजिला इमारत में 50 लाख तक के फ्लैट पर स्टाम्प ड्यूटी को घटाने का ऐलान किया है।अब इसमें 6 की जगह 4 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी लगेगी। वहीं आवासीय व कॉमर्शियल जमीन की डीएलसी रेट भी 10 प्रतिशत कम करने की घोषणा की गई है इससे अब जमीन लेकर घर और फैक्ट्री लगा ना आसान हो जायेगा।


स्टांप ड्यूटी में 2 फ़ीसदी की कमी की गई है और स्टांप ड्यूटी के मामले में पुत्रवधू को भी पुत्री के समान ही रियायत देने की घोषणा की गई। गिफ्ट डीड को स्टांप ड्यूटी से मुक्त किया, अब अपने पोते-पोतियों को गिफ्ट डीड पर स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी।

सीएम गहलोत ने बजट भाषण में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुये कोरोना काल में डेफर किया गया वेतन रिलीज करने की घोषणा की है। जिसके तहत राज्य कर्मचारियों को कोरोना के समय पर रोका गया 15 दिन का वेतन फिर से मिलेगा।


बजट भाषण में प्रदेश के पुलिस और प्रशासन तंत्र को मजबूत करने के लिये भी कई घोषणायें की। इसके तहत प्रदेश में नये कोर्ट और थाने खोलने का ऐलान किया गया है। प्रदेश के डूंगरपुर, बूंदी, सरदारशहर,जालोर, नसीराबाद और गंगापुरसिटी में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय खोले जायंगे। वहीं कर्मचारियों के हितों के लिये कार्मिक कल्याण कोष का गठन भी किया जायेगा।


– ”इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड की घोषणा। पांच लाख को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।”

– ”लघु उद्यमियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी दिया जाएगा। 5 लाख रुपए प्रति स्टार्टअप शुरू करने के लिए दिए जांएगे।”

-”गहलोत सरकार ने साल 2021-22 के बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। बल्कि टैक्स की अलग-अलग मद में 910 करोड़ रुपए की छूट दी है।”

– ”कोरोना काल में रोका गया सरकारी कर्मचारियों का वेतन देने का ऐलान सीएम ने किया। इसके लिए 1600 करोड़ रुपए जारी होंगे।”

मुख्यमंत्री ने इस बार काफी लंबा बजट भाषण दिया।


बजट भाषण लगभग 2 घंटे 46 मिनट चला, जो सुबह 11 बजे शुरू हुआ था। बजट भाषण पूरा होने के बाद स्पीकर सीपी जोशी ने सभी विधायकों से बजट पर सहमति ली। इसके बाद उन्होंने सदन की बैठक को गुरुवार दिनांक 25 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।