जालोर. जालोर जिले के सायला कस्बे में रविवार शाम को पूर्व सरपंच सुरेश राजपुरोहित पर कुछ बदमाशों ने लाठियों से हमला कर घायल कर दिया पूर्व सरपंच की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है..पुलिस ने रिपोर्ट मे जानलेवा हमला लूट षड्यंत्र रचने सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की कर दी है..


थानाधिकारी सुभाष सिंह महाबार ने बताया कि सुरेश राजपुरोहित ने दर्ज रिपोर्ट मे बताया कि दिलदार कुबेर ब्राह्मण समाज की बैठक से वापस घर जा रहे थे... इस दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 5 लोगों ने मारने की नियत से स्कूटी को टक्कर मार दी.. 

जिससे वह नीचे गिर गया तथा उस समय उठने की कोशिश कर रहा था तब सभी ने उस पर हमला कर दिया.. जिसमें पुर्व सरपंच पूरी तरह घायल हो गया.. पुलिस ने पूर्व सरपंच के साथ घटना की देर रात तक जांच कर पुलिस ने तीन टीमों को गठित कर आरोपियों को लोकेशन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कर गिरफ्तार कर लिया है.