कोटा-हंसपाल यादव।
कोटा के डीसीएम क्षेत्र में आयोजित रामलीला में शनिवार रात को भारी जनसमूह उमड़ा। नागौर से आई बजरंग रामलीला मंडल द्वारा रामलीला मंचन की जमकर सहराना की गई शनिवार को आयोजित रामलीला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी रहे। त्यागी ने रामलीला मंच पर भगवान राम और पूरी टीम की आरती की। इस मौक़े पर त्यागी ने रामलीला मंचन  को जमकर सराहा। त्यागी ने इस मौक़े पर कहा की इस क्षेत्र में पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम हो रहा हैं, जो सहरानीय  हैं। उन्होंने कहा की रावण का भी दहन इस क्षेत्र में हों। उसके लिए हर संभव मदद का भी त्यागी ने भरोसा दिलाया।
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू ने बताया की डीसीएम रोड शिवाजी पार्क के बाहर बजरंग लोक कला मंडल द्वारा आयोजित राम लीला में मुख्य अतिथि शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने राम लीला में भगवान रामजी की पूजा आरती कर शहर की खुशहाली की कामना की। रामलीला में रामविवाह का मंचन की लीला पूर्ण हुई।रामलीला में सहवरित पार्षद संजय यादव,पार्षद महेंद्र वर्मा,सुशील त्रिपाठी, नरेंद्र केथीलिया,गिर्राज महावर, इना मीणा, सपना बर्ट, फतेह बहादुर सिंह, दीपक नायक , सोनम धवन,अनिल वर्मा,विनोद बर्ट,बबलू शर्मा समाज सेवी,विनोद खटीक,अंकित प्रजापति,अजय चंदेल,पत्रकार हँसपाल यादव, बदलू राम प्रजापति पूर्व पार्षद समेत सैकड़ों लोग मोजूद रहे।