सपोटरा ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस स्टेट कॉर्डिनेटर रविन्द्र शर्मा सपोटरा के नेतृत्व में गो सेवा करके जन्मदिन मनाया गया। रविन्द्र ने बताया कि डोटासरा के जन्मदिन पर कोई जश्न और सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं रखा गया। क्योकी प्रदेश में गोवंश लंपी रोग से बुरी तरह पीड़ित होने से प्रदेश के किसान परिवार गमगीन माहौल में है। जिससे किसानों और गोवंश की समस्या को देखते हुए आवारा घूम रही गायों को आयुर्वेदिक लड्डू खिलाते हुए और टीकाकरण करवाकर गोसेवा की। जिससे प्रदेश की गाय ठीक होगी और प्रदेश का माहौल ठीक होगा। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र निशाना, सौरभ निशाना, लवकुश निशाना, राहुल किट्टू,गोविंद, हेमंत गज्जूपुरा आदि मौजूद रहे।