जयपुर चुनाव डेस्क। 

जयपुर जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में बदले समीकरणों के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आलोक बेनीवाल की जीत इस बार भी तय मानी जा रही है। कांग्रेस और भाजपा ने यहां से यादव प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है, जिसके चलते यादव वोटों के विभाजन का सीधा फायदा बेनीवाल को मिलेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आलोक बेनीवाल ने कांग्रेस के मनीष यादव को पराजित किया था और भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा था।

दिवाली के त्यौहारी समय के बावजूद बेनीवाल सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और सरपंच खुलेकर प्रचार करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को बेनीवाल ने नीमड़ी, हाथनोदा व नांगल भरड़ा में दीवाली की राम राम कर जन आशीर्वाद लिया। जिस प्रकार बेनीवाल के चुनाव प्रचार अभियान में भारी भीड़ जुट रही है उससे लगता है जनता ने मतदान से पहले ही अपना फैसला सुना दिया है।

गौरतलब है कि विधायक आलोक बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर आए राजनीतिक संकट के समय मुख्यमंत्री अशोक गहतोत का साथ दिया था लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने बेनीवाल की जगह पिछले चुनाव में उनसे 3855 मतों से पराजित हुए मनीष यादव को फिर से टिकट दे दिया, जिससे स्थानीय जनता में भारी रोष बना हुआ है।

आलोक बेनीवाल ने विधायक रहते यहां जो विकास कार्य कराए हैं उनसे स्थानीय जनता पूरी तरह संतुष्ट दिख रही है। हाल में विधायक आलोक बेनीवाल ने 37.40 करोड रुपए की लागत से 92 विकास कार्यों का उद्घाटन किया था। जिसमें 15 ट्यूबवेल चालू होने के बाद शाहपुरा के 40 हजार लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा और दूसरी मंजिल तक प्रेशर से पहुंचेगा। शहर में जलदाय विभाग के जेईल कार्यालय के पास पंप हाउस तैयार होने से लोगों को पानी को समस्या से निजात मिलेगी। शहर के उप जिला अस्पताल में आधुनिक तकनीक की नई एक्स-रे मशीन लगने के कारण अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

अपने प्रचार अभियान के दौरान विधायक बेनीवाल ने कहा कि क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराया है। उन्होंने कहा कि शहपुरा ये बर्तमान उप जिला चिकित्सालय में पहले चिकित्सकों की कमी थी, आज सभी पद भरे हुए है। चिकित्सालय में अब मरीजों को इलाज मिल खा है। पेयजल के लिए 21.20 करोड़ की पेयजल संवर्धन योजना स्थानीय नागरिकों के लिए वरदान साबित होगी।